रायपुर, दिसम्बर 15 -- बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन अब बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। रविवार को इस ऐलान के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों को ठंडा करते हुए फिर चौंका दिया। नितिन नबीन अब बीजेपी के नए बॉस होंगे, जिसका अंदाजा किसी भी राजनीतिक पंडित के लिए चौंकाने जैसा है। दूर-दूर तक जिसक नाम की चर्चा न हो उसे बीजेपी हमेशा से सामने लाकर लोगों को ऐसे ही सरप्राइज देती आई है। यह भी बता दें कि ये नितिन नबीन ही थे जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया था, वो भी तब जब भूपेश बघेल बतौर सीएम कांग्रेस की जीत सुनिश्चित मान रहे थे।कांग्रेस का किला ढहाया यह बात भी रुचिकर है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मजबूत गढ़ को तोड़ने और बीजेपी को राज्य में निर्णायक जीत दिलाकर सत्ता में वापस लाने में उनकी व्...