पटना, जुलाई 2 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की पटना में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे नाराज हो गए। चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली, तो वे कार्यक्रम से लौट गए। पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को यह बैठक आयोजित की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं को टिप्स दिए। इस दौरान बिहार में बीजेपी के सांसद, विधायक, एमएलसी, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी समेत लगभग 1200 नेता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके अश्विनी चौबे भी इस बैठक में शामिल होने सुबह ज्ञान भवन पहुंचे। मंच पर पहुंच कर वह कतार में लगी कुर्सियों पर अपना नाम खोजने लगे। वह स्टेज पर एक छोर से दूसरे छोर तक गए, मगर उन्हें अपना नाम किसी भी कुर्सी पर नहीं मिला। इसके बाद वह मंच से उतरकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.