पटना, मई 5 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति जनगणना पर बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होने कई दस्तावेज भी दिखाए। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी का डीएनए जाति जनगणना विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने शुरुआत से ही जातीय जनगणना का विरोध किया है, वो भी सार्वजनिक मंचों से लेकर अदालत में भी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में लिखित जवाब में जातिगत जनगणना करवाने से इनकार कर दिया था। और कहा था कि जनगणना के साथ जातिगत गणना सही नहीं है। जनगणना करते हुए पिछड़ा वर्ग के जाति का डेटा जमा करना प्रशासनिक तौर पर असंभव है। इस मामले में कोर्ट में उन्होने एक ही दिन में दो शपथ पत्र भी दाखिल किए थे। जिसमें लिखा था, कि जनगणना कराने का अधिकार भारत सरकार का है, राज्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.