सहारनपुर, जनवरी 3 -- दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक के साथ भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो गाड़ी में आए आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की और उसे गाड़ी में डालकर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर हंगामा हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक पूर्व विधायक भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो साोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कोतवाली सदर बाजार में आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नकुड़ के गांव भगवानपुर निवास रितिक पुत्र दयाल सिंह के मुताबिक, वह दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है और 31 दिसंबर को जब पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था, तभी सफेद रंग की भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचे करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पीटते हुए उसे गाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.