बेगुसराय, अप्रैल 26 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर शाम पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला है। यह कैंडल मार्च विश्वकर्मा चौक से लेकर प्रखंड परिसर शहीद स्मारक तक गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे के साथ यात्रा संपन्न किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया गया है कि पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत में घुसकर दो दर्जन से अधिक पर्यटकों को मार दिया है। इसका बदला जरूर लिया जाएगा। इस कैंडल मार्च के बाद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित भी किया। मौके पर रुपेश कुमार, अनिल कुमार शाह, प्र...