रायपुर, मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने रविवार को STF के वाहन को धमाका कर के उड़ाने की कोशिश की। बीजापुर - भोपालपट्टनम के बीच गोरला नाले के पास आईईडी ब्लास्ट के बाद जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग भी की। नक्सलियों ने भोपालपट्टनम नेशनल हाईवे पर जवानों के पिकअप वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया। इस हमले में दो जवानों के घायल होने की खबर है। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटे रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम 5.45 बजे के आसपास नक्सल अभियान से वापसी के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के वाहन पर गोरला नाला के समीप नेशनल हाईवे पर नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया। विस्फोट के कारण किसी भी वाहन या पुलिसकर्मी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। आईईडी ब्लास्ट से शॉक वेव्स से वाहन चालक समेत 2 जवानों को चोटें आई हैं। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.