नई दिल्ली, फरवरी 5 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के एक जंगल में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और उसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हुआ। उन्होंने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव तथा एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई के साथ ही, राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.