मुजफ्फर नगर, मई 5 -- ससुराल से पत्नी व बच्चों को लेकर वापस घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक मोरना-भोपा मार्ग हुए गड्ढे में गिरकर फिसल गयी। बाइक फिसलने से उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी मुरसलीन सैफी राज मिस्त्री का काम करता है। सोमवार की शाम अपनी पत्नी मुर्शिदा 25 वर्ष को कांधला स्थित अपनी ससुराल से बाईक द्वारा लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोरना के निकट ककराला गांव के चौराहे पर गन्ना कोल्हू के पास पहुंचा तभी अचानक उसकी बाईक मार्ग मे हुए गड्ढे में गिरकर फिसल गयी। बाइक फिसलने से मुर्शिदा सड़क पर गिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.