कानपुर, जनवरी 4 -- मूसानगर। नगर पंचायत के सूरजपुर गांव के पास सड़क की स्थिति बदतर हो गई है,सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार जिम्मेदारों को शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। मूसानगर मुगल रोड से कुरारा हमीरपुर को जोड़ने वाली सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग व राहगीर कीचड़ से ही होकर आवागमन करने को विवश हैं। सूरजपुर गांव में जलनिकासी की सुविधा सही से नहीं होने और पेयजल आपूर्ति को डाली गई भूमिगत पाइप लाइन लीकेज के कारण कीचड़ हर समय बना रहता है। इसके साथ-साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी रास्ते में भर जाता है। मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सराबोकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.