लखनऊ, जनवरी 5 -- पॉलीटेक्निक चौराहे के पास सोमवार सुबह बीच सड़क पल्सर बाइक में आग लग गई। चालक ने बाइक रोककर किसी तरह खुद को बचाया। हादसा देख पुलिस कर्मियों व आसपड़ोस के लोगों ने पानी डालकर काबू पाया। तब तक पूरी बाइक जल गई। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक पल्सर बाइक सवार सोनू राजपूत मुंशी पुरवा इंदिरानगर का रहने वाला है। वह सुबह करीब 10 बजे निजी काम से कलेवा से पॉलीटेक्निक चौराहे की ओर जा रहा था। इस बीच एकाएक पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बाइक में आग लग गई। आग की लपटें विकराल होती देख दरोगा अभिषेक वर्मा और सिपाही निरंकुश कुमार भागकर पहुंचे। आसपड़ोस की दुकानों से कैन और बाल्टियां उठाकर बाइक पर पानी डाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, पूरी बाइक जल गई। आशंका है कि किसी तार की स्पार्किंग से आग लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.