बदायूं, फरवरी 10 -- बिसौली। बीच सड़क पर खड़े होकर सवारियां बैठाकर जाम लगाने वाली दो रोडवेज बसों का सोमवार देर शाम पुलिस ने चालान कर दिया। इसके साथ ही हाइवे किनारे खड़े ठेलों को भी पीछे हटाकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया गया। बदायूं और चंदौसी के बीच चलने वाली रोडवेज बसें नगर के रोडवेज बस स्टैंड के अंदर नहीं जाती हैं। दोनों तरफ से आने वाली बसें हाइवे पर आधे से ज्यादा सड़क घेरकर खड़ी हो जाती हैं। काफी देर तक बसें खड़ी रहकर सवारियां बैठाती रहती हैं। कई बार चालक सवारियां उतारने और बैठाने के लिए बस को सड़क के बीच में ही खड़ा कर लेते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार शाम करीब छह बजे कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने अटल चौक पर सड़क पर खड़ी दो बसों का चालान कर दिया, जिससे रोडवेज चालकों में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने हाइवे की पटरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.