नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल। दिल्ली से घूमने आए तीन पर्यटक आपसी कहासुनी के बाद बीच सड़क ही मारपीट पर उतर आए। घटना गुरुवार को मल्लीताल मस्जिद के पास की है, जहां उनके झगड़े के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे एसआई दीपक कार्की ने तीनों को शांत कराया और उन्हें कोतवाली ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सभी लोग आपस में ही दोस्त हैं। दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी जितेंद्र लाल, श्याम गुप्ता और आजम का चालान कर उन्हें छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...