पूर्णिया, फरवरी 2 -- बिहार के पूर्णिया जिले में बीच सड़क सरकारी स्कूल की छात्राएं आपस में भिड़ गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले, एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा। इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष से आधा दर्जन छात्राएं इस विवाद में कूद गई। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। परन्तु बताया जा रहा है कि वीडियो सदर थाना के हासदा रोड स्थित एक सरकारी विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं का है। शनिवार को दो छात्राएं आपस में भिड़ गयी, जिसका राहगीरों ने वीडियो बना लिया। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने वीडियो से अनभिज्ञता जतायी है। यह भी पढ़ें- फेसबुक पर 'लक्ष्मी कुमारी' बन फंसाया, नौकरी का झांसा देकर रेप; गंदा वीडियो बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.