नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने परी चौक के समीप बीच सड़क पर ऑटो खड़े कर मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे तीन ऑटो चालकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोप है कि ऑटो चालकों की मनमानी से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने नॉलेज पार्क थाने में ऑटो चालक विजय यादव, मिथुन यादव और अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के मुताबिक बुधवार की सुबह उनकी ड्यूटी परी चौक पर थी। इस बीच तीनों ऑटो चालकों ने सड़क पर अपने ऑटो खड़े कर जाम की स्थिति पैदा की। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस तीनों आरोपी ऑटो चालकों को पकड़कर नॉलेज पार्क थाने ले गई और उनके ऑटो जब्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.