सहरसा, फरवरी 5 -- सिमरी बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बीच सड़क एक व्यक्ति से मारपीट कर नकद रुपये और साइकिल छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात दूध बेचकर घर लौटते समय जुगो दास की दुकान के पास रास्ता रोककर मारपीट की और 15 हजार रुपये व साइकिल छीन ली। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...