महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुटवल-नारायणगढ़ मार्ग के अंतर्गत नवलपरासी के दुमकीबास क्षेत्र (बरदाघाट सुस्ता से पहले) का काठमांडू जाने वाला वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से सैकड़ों पर्यटक वाहन भी फंस गए हैं। नेपाल पुलिस राहत बचाव में जुट गई है। विनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका-1 के दुमकीबास में पुल टूट जाने के बाद यातायात को डायवर्जन के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक यादव ढकाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण बिनयी त्रिवेणी-3 स्थित खरंगे नदी में पानी का बहाव बढ़ने के बाद वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। फिलहाल इस मार्ग के दाऊनन्ने-दुमकीबास भाग में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। डायवर्जन बह जाने के बाद रोके गए छोटे और मध्यम (12 चक्के तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.