नई दिल्ली, मार्च 24 -- मुंबई इंडियंस के लिए बीच मैच में एक खिलाड़ी ने अपना IPL डेब्यू किया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विग्नेश पुथुर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा को पहली पारी के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एमआई की टीम में विग्नेश की एंट्री हुई। वे अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। 24 साल के विग्नेश पुथुर ने अपना इम्पैक्ट भी दिखाया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा का विकेट निकालकर मैच में रोमांचक तड़का लगाया, लेकिन रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने टीम को जीत दिला दी। इसी बीच एमएस धोनी से विग्नेश पुथुर को शाबासी मिली, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। दरअसल, जब चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने मैच को फिनिश किया तो वे सभी से हाथ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.