सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली के पिपरझला में पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। पुत्र अपने पिता को गाली दे रहा था। इस पर इस युवक ने उसे गाली देने से मना किया। इसके बाद आरोपी ने युवक पर हंसिए से ताबड़तोड़ आठ बार वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। हंसिया से बचने के लिए पीड़ित ने हाथ आगे किया, जिससे हंसिया लगने से उसकी तीन अंगुलिया कट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिपरझला निवासी हलवाई पंकज पाण्डेय गुरुवार देर शाम को गांव के कुछ लोगों के साथ चौराहे के पास बैठे थे। साथ में पड़ोस के ही कृष्णपाल भी थे। इस बीच कृष्णपाल का बेटा दीपक शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। कृष्णपाल ने बेटे दीपक को शराब पीने के लिए डांटा। इस पर दीपक आग बबूला हो गया। वह अपने पिता से अभद्रता कर गालियां देने लगा। बात हाथापाई पर आ गई। इसपर पंकज पाण्डेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.