रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के हटिया रेलवे यार्ड में कार्यरत कर्मी चंदन कुमार को बदमाशों ने पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना शनिवार की है। इस संबंध में चंदन कुमार ने अज्ञात युवकों के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चंदन ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की सुबह तीन बजे ड्यूटी करके अपने रूम जा रहा था। कैंटीन में चाय पीने के लिए रूके। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग पहुंचे। कैंटीन वाले से बकझक करने लगे। दोनों पक्षों को शांत करने के दौरान आरोपी उनसे उलझ गए। लोहे की रॉड से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.