बरेली, जुलाई 18 -- शीशगढ़। पदमी गांव निवासी अकबर अली शुक्रवार को काम पर गए। उनकी पत्नी घर पर थीं। पड़ोस की कुछ महिलाएं आपस में झगड़ रही थीं। उनकी पत्नी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। झगड़ा कर रही महिलाओं ने आपसी झगड़ा छोड़ कर अकबर अली की पत्नी को पीट दिया। अकबर अली की पुलिस को तहरीर दी। मानपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र धामा ने बताया दोनों पक्ष पर 151 की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...