पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम पौटा डाम निवासी चरनजीत सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 30 दिसंबर को उसकी ताई पुन्नो देवी पत्नी नन्हेंलाल के घर पर बरेली के हिमकरा गांव निवासी जावित्री देवी अपने पति चंद्रपाल के साथ उनके घर मेहमानी में आई थी। आरोप है कि जावित्री का उसकी भाभी राखी देवी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। उसने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। जावित्री और उसके पति ने गाली गौच करते हुए उसके लोहे की फुंकनी मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.