गाजीपुर, अक्टूबर 13 -- गाजीपुर (सादात)। थाना क्षेत्र के डहरमौवा उर्फ कौड़ा गांव में बाइक को तेज चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़ा में बीच बचाव करने गए गांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश राजभर को एक पक्ष के लोगों ने चाकू मार दिया। चाकू लगने से दिनेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल युवक दिनेश राजभर की भाभी शर्मिला राजभर ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे डहरमौवा कौड़ा निवासी गुलाब राजभर और पल्लू उर्फ शुभम के बीच मोटरसाइकिल को तेज चलाने की बात को लेकर राजेश राजभर के घर के सामने विवाद हो गया। इसके बाद रात आठ बजे के करीब गुलाब राजभर अपने साथी अजय, भरत, करन आदि के साथ पल्लू उर्फ शुभम के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.