बागेश्वर, नवम्बर 25 -- बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग स्थित रवााईंखाल में पुल में एक ट्रक खराब हो गया। इस कारण तीन घंटे तक जाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली, देहरादून जाने वाली रोडवेज की बसें फंसी रही। इसके अलावा कई अन्य छोटे व बड़े वाहन फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व आपदा विभाग को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद जाम खुला। इसके बाद लोग गंतव्य को निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...