कानपुर, दिसम्बर 7 -- वीडियो वायरल वायरल वीडियो पीएसी मोड़ चौराहे का बताया जा रहा पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी चकेरी, संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक युवक के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। युवक बीच चौराहे पर सिगरेट पीते हुए रील बना रहा है। बीच चौराहे पर बाइक खड़ी होने से वहां से गुजर रहे वाहनों के लिए हादसे का भी डर बना हुआ था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो पीएसी मोड़ चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक सवार युवक ने बीच चौराहे पर बाइक खड़ी की और वह वही खड़ा है और उसका साथी रील बना रहा है। इस दौरान वह फिल्मी अंदाज में मुंह पर सिगरेट भी लगाए हुए था। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञा...