देवरिया, जनवरी 9 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बीच चौराहे पर बीए की एक छात्रा ने गुरुवार की सुबह फिनायल पी लिया। छात्रा को फिनायल पीते देख चौराहे पर मौजूद लोग सकते में आ गए। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है। रामपुर कारखाना नगर पंचायत मुख्य चौराहे पर गुरुवार की सुबह बीए की एक छात्रा पहुंची। वह पिट्ठू बैग लिए हुए थे। आसपास के लोगों के मुताबिक सुभाष चंद्र बोस चौक के पास पहुंचकर उसने अपना बैग खोला और फिनायल का बोतल निकाल लिया। लोगों के कुछ समझने से पहले ही बोतल खोल और गटागट आधा बोतल फिनायल पी गई। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और बोतल छीनने की कोशिश करने लगा। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर भा...