कुशीनगर, दिसम्बर 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड हैंसर बाजार क्षेत्र के उमरिया बाजार-संठी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत मदरा के बीच गांव में गंदगी का अंबार लोगों की मुसीबत बना हुआ है। गांव के सभी मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में यादव बस्ती के मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यादव बस्ती से अधिकांश लोग इसी रास्ते का गांव से बाहर आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं। परन्तु सड़क पर गड्डा और ऊपर से जलजमाव ग्रामीणों की मुसीबत बना रहा है। अक्सर लोगों के गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश लोग सड़क के किनारे दोनों तरफ गड्ढा बना करके नालियों का पानी एकत्र करते हैं। गड्ढों में में गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.