उन्नाव, दिसम्बर 8 -- बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर की 60 आसरा कॉलोनी में कुछ नई विवादास्पद परिस्थितियां उभर कर सामने आई हैं। कॉलोनी में रहने वाले कई लोग बाहरी पाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। कॉलोनी के निवासियों से उनकी पहचान और मूल पते की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में वोटर पहचान पत्र बनवाकर एक शख्स, जो मूल रूप से बिहार प्रांत का निवासी बताया जा रहा है, को कॉलोनी आवंटित कर दिया गया। इस बीच एक और मामला सामने आया है, जिसमें डूडा ने 7 अक्टूबर 2024 को नगर पंचायत को पत्र भेजकर रईस फातिमा को कॉलोनी आवंटित करने के निर्देश दिए थे। पत्र में रईस फातिमा को एबी नगर उन्नाव का निवासी बताया गया है, लेकिन नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.