उन्नाव, फरवरी 21 -- बीघापुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी पंकज पांडेय के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सनराइज हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, बीघापुर मेडिकल सेंटर, जे डी हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर सेंटर, सुपर हॉस्पिटल और मां हॉस्पिटल का जायजा लिया गया। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मां हॉस्पिटल के संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सके और वहां न कोई चिकित्सक भी मौजूद मिला। ऐसे में अस्पताल को तत्काल सीज कर दिया गया। वहीं अपोलो हॉस्पिटल, बीघापुर मेडिकल सेंटर और जे डी हॉस्पिटल में मरीज भर्ती होने के बावजूद कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला। इसपर तीनों अस्पतालों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...