सहारनपुर, फरवरी 24 -- साइबर ठगों ने पुलिस और साइबर क्राइम अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर बीकॉम के छात्र से 2,80,700 रुपये ठग लिए। ठगों ने मुकदमा दर्ज होने की धमकी देकर छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और व्हाट्सएप पर भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए 32 ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेहट रोड स्थित न्यू भगवती कॉलोनी निवासी संजय कुमार सैनी ने बताया कि उनका बेटा जेवी जैन कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। 17 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस विभाग के साइबर क्राइम शाखा से बताते हुए कहा कि छात्र ने गलत वेबसाइट खोली है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामले से बचने के लिए तुरंत रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। दहशत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.