लखनऊ, अप्रैल 8 -- मोहान रोड स्थित कॉलेज के बाहर छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ की। आरोपितों ने छात्रा को जबरन स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पीड़िता का मोबाइल तोड़ कर भाग गए। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। काकोरी निवासी 22 वर्षीय युवती मोहान रोड स्थित निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। युवती के अनुसार सोमवार दोपहर कॉलेज के बाहर बाइक सवार दो युवक काकोरी के इंटगांव निवासी आश्रय और अंश ने रोक लिया। आरोपित छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ मरोड़ते हुए मारपीट की। छात्रा ने किसी तरह से बचते हुए शोहदों की वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पर आश्रय ने छात्रा का मोबाइल छीन कर सड़क पर पटक दिया। इंस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.