आगरा, जनवरी 9 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षा के तीसरे परिणाम को जारी कर दिया। विश्वविद्यालय ने एमए के दो परिणाम जारी करने के बाद शुक्रवार को बीकॉम (पंचम सेमेस्टर) का परिणाम घोषित किया है। बता दें कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 दिसंबर को समाप्त हो गईं थीं। परीक्षा के बीच में ही खंदारी परिसर सहित छह केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू करा दिया गया था। एमकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, बीकाम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ ही बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी समय पहले ही पूरा हो चुका था। हालांकि आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के फ...