बांका, फरवरी 9 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के करिगंवा जोर किनारे झाड़ी में एक युवक द्वारा पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के मचना गांव निवासी रूपेश कुमार(23) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रूपेश बीकॉम का छात्र था और शनिवार की रात में बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। सुबह करिगंवा नदी के समीप पलाश के पेड़ से उसका शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार के पारिवारिक या अन्य विवाद से इंकार कि...