फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में प्रस्तावित 200 बेड के जच्चा-बच्चा अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से योजना को सिरे चढ़ाने के लिए फाइल अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी है। मई महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह अस्पताल पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीके में जच्चा-बच्चा के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं का काफी अभाव है हैं। अस्पताल में प्रसव संबंधी सुविधाएं तो हैं, लेकिन गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के इलाज के लिए जरूरी संसाधन सीमित हैं। ऐसे में, गंभीर अवस्था वाले नवजातों को दिल्ली रेफर कर दिया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.