लखनऊ, फरवरी 21 -- बीकेटी थानाक्षेत्र में एक युवक ने घर के पास आम के बाग में लगे पेड़ से फांसी लगा ली। रैथा गांव निवासी सरोज कुमार (22) दूध का काम करता था। पिता संतोष ने बताया कि शुक्रवार को सरोज काम से घर आया और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद सरोज बिना बताए घर से निकल गया। देर शाम घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। तो घर के पास एक आम के बाग में एक पेड़ से सरोज फंदे से लटका था। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...