लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को बीकेटी क्षेत्र में 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही तीन अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। वहीं, चिनहट के नंदपुर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 14 रो-हाउस भी सील करा दिए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर पहुंचे दस्ते ने विरोध के बीच कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि किरन सहकारी आवास समिति द्वारा सीतापुर रोड पर बीकेटी तहसील के सामने 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। राजकिरन व अन्य द्वारा सीतापुर रोड पर फौजी ढाबे के बगल में 04 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.