लखनऊ, अगस्त 11 -- तराई के जिलों में भारी बारिश के कारण गोमती में बढ़ा पानी बीकेटी के नौ गांवों तक पहुंच गया है। इटौंजा में लासा, बहादरुपुर, सुलतानपुर के प्रमुख सम्पर्क मार्गों पर पानी भर गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। लोग घरों में कैद हैं। कई फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों को चिंता है कि जलस्तर और बढ़ा तो घरों तक पहुंच जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार गोमती का जलस्तर कई दिनों से बढ़ रहा है। प्रशासन और एसडीआरएफ सतर्क हैं। बीते दो दिनों में पानी तेजी से बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से इस क्षेत्र के लासा, अकड़िया कला, अकरारिया खुर्द, सुलतानपुर, बहादुरपुर, हीरापुरवा हरदा कॉलोनी, दुघरा, जमखनवा गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कई गांव पानी से घिर गए हैं। इससे मुख्य मार्ग पानी में डूब गए हैं। फसले जलमग्न हो गई हैं। आवागमन की भी परेशानी बढ़ गई है। धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.