चमोली, जून 14 -- अहमदाबाद विमान हादसे के दिवंगतजनों की आत्मा की शांति के लिए बीकेटीसी ने बदरीनाथ मंदिर में सामूहिक प्रार्थना की। इस मौके पर शोक सभा आयोजित कर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना जताई तथा श्रद्धांजलि व्यक्त की है। इस मौके पर शनिवार बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.