चमोली, जून 23 -- जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ धाम में पौधे रोपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम के झुनझुन काटेज परिसर में पौधरोपण किया। बीकेटीसी द्वारा वन विभाग के सहयोग से भोजपत्र, बुरांश, रैक्चयू के पौधों का रोपण किया गया। कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है, जिससे हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इस अवसर पर बीकेटीसी बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत, नंदीदेवी नेशनल पार्क फूलो की घाटी रेंज से अजय सिंह रावत,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.