अयोध्या, मार्च 8 -- बीकापुर। बीकापुर विकासखंड मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखियों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल स्वयं सहायता समूह में उम्दा प्रदर्शन करने वाली समुह सखी बबिता, रत्ना शुक्ला, चन्दावती, सुनीता को मुख्य अतिथि दिनेश वर्मा, ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीओ पंचायत धनजीत मौजूद रहे। महिला दिवस पर आयोजित मेहंदी, गीत, गायन प्रतियोगिता में समूह सखियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...