नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कालवास गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और इसके बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पोता स्कूल जाने से पहले दादा-दादी से मिलने उनके घर पहुंचा। घर में दाखिल होते ही उसके सामने खून से सनी दादी की लाश पड़ी थी और अंदर कमरे में दादा फंदे पर लटके हुए मिले। घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान धनपत बावरी (60) और उनकी पत्नी जीतो बावरी (55) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी गांव के उसी मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनके दो बेटे पास की ही ढाणी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। स्कूल जाने से पहले पोता पहुंचा मिलने लूणकरणसर पुलिस के मुताबि...