बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता । बैंक आफ़ बड़ौदा के सवा चौदह करोड़ के बड़े बकायेदारों की केपी दाल एंड ऑयल मिल व उसके बड़े भूखंड समेत अन्य सम्पत्तियों पर सोमवार को कुर्क कर कब्जा ले लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह थाने के केपी दाल एंड ऑयल मिल के प्रोपराइटर रितेश गुप्ता व उनके भाई सचिन गुप्ता , सौरभ गुप्ता तथा मां निर्मला गुप्ता के नाम सवा चौदह करोड़ से अधिक का कर्ज बकाया था। रितेश की मृत्यु हो चुकी है। इस बड़ी रकम की वसूली के लिये बैंक ने सोमवार को सरफेसी एक्ट के तहत कार्यवाई शुरू की। एडीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार व सुरक्षा बल बैंक को मुहैया कराया। बैंक ने मिल , आवास व अन्य सम्पत्तियों पर कब्जा लेकर ताला जड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.