बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया पिंड्राजोरा शाखा के तत्वावधान में बुधवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रमुख बैंकों के पदाधिकारी शामिल रहे। मुख्य अतिथि आरबीआई रांची शाखा के पदाधिकारी नितिन गौरव शामिल रहे। कार्यकम में उपस्थित बैंक पदाधिकारी व ग्राहकों को सुरक्षा सहित सर्तकता पर जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के दौर में सावधानी के साथ बैंकिंक कार्य पर विशेष रूप से चर्चा हुई। गौरव कुमार ने केवाईसी से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। जीवन बीमा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि जीवन बीमा सभी के लिए बहुत ही जरूरी हैं। इससे समाज के सभी वर्गों के लोगों को जोड़ना चाहिए । अवसर पर विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिन्हा, प्रदीप झा, प्रेम कुमार, वी के दिक्षित,निर...