हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग प्रतिनिधि बैंक ऑफ इंडिया हज़ारीबाग अंचल के अंतर्गत हज़ारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा के सभी शाखाओ में एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निपटान करने के लिए नौ फरवरी सोमवार से 12 फरवरी तक समझौता स्प्रिंग फेस्ट दिवस का आयोजन करेगा। इसमें उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है जो उधारकर्ता व्यवसाय/चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण के कारण समय पर अपना ऋण नहीं चुका सके। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि हमारे बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से एनपीए उधारकर्ताओं को विशेष और अच्छी छूट की सुविधा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...