गौरीगंज, नवम्बर 30 -- अमेठी। जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीए के तृतीय व पंचम तथा एमए के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा को नकल विहीन तथा पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सचल दल के साथ ही विश्वविद्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीए की सेमेस्टर परीक्षा 21 जनवरी तक चलेगी तथा एमए की परीक्षा 16 दिसम्बर को संपन्न होगी। जिले के आरआर पीजी कॉलेज अमेठी तथा इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है। साथ ही बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.