घाटशिला, फरवरी 22 -- घुटिया स्थित बीए कालेज के बीएसीईटी के दो मेधावी छात्रों - ईईई शाखा के बाबुल हल्दर और मैकेनिकल शाखा की नंदिनी कुमारी (दोनों अंतिम वर्ष के छात्र) का चयन अग्रणी परीक्षण, अंशांकन, निरीक्षण और आईएसओ ऑडिटिंग कंपनी मनुपमा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में स्नातक अभियंता पद पर आकर्षक पैकेज के साथ हुआ है। कंपनी ने 6 फरवरी 2026 को बीएसीईटी कॉलेज परिसर में कैंपस ड्राइव आयोजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...