रामगढ़, फरवरी 4 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ट्रेनिंग फॉर एक्सीलेंस इंडक्शन रूम का उद्घाटन किया गया। यह प्रशिक्षण केंद्र कंपनी के कर्मचारियों के कौशल विकास और संगठनात्मक उत्कृष्टता को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।उद्घाटन समारोह एचएएसपी यूनिट स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें कंपनी के सभी विभागाध्यक्षों और बिज़नेस यूनिट हेड्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण हॉल का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना की। नए सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि नए और वर्तमान कर्मचारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता, नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.