कानपुर, दिसम्बर 4 -- बीएस पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन परिसर में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखल किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ परिसर का निरीक्षण किया। यहां जलकल से रिटायर हो चुके कर्मचारी, नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी और कुछ बाहरी लोग रहते हुए मिले। परिसर में बकायदा दुकानों का संचालन होते पाया गया। जीएम ने बताया कि ऐसी दुकानों और घरों का विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है। रिटायर हो चुके कर्मचारियों के पेंशन से अतिरिक्त कटौती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी कब्जेदारों को एक सप्ताह के भीतर परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो अतिक्रमण ढहा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...