भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से संबद्ध बीएससी नर्सिंग कॉलेज में तैयार एसएमटीआई (स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का उद्घाटन शनिवार को हो गया। सोमवार से मिडवाइफरी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इंस्टीट्यूट का उद्घाटन सूबे के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मातृत्व तुषारकांत उपाध्याय, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अविलेश कुमार, मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे, मुख्य निदेशक (नर्सिग) डॉ. रेखा झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रिम्मी दुग्गड़ ने बताया कि उद्घाटन के बाद चयनित 30 एनपीएम (नर्स प्रेक्टिशनर इन मिडवाइफ) को लर्निंग रिसोर्सेज में बांटते हुए निर्णय लिया गया कि सोमवार से इस इंस्टीट्यूट पर मिडवाइफरी की पढ़ाई शुरू हो ...