पटना, फरवरी 17 -- कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के बीएससी आईटी की वेबसाइट का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता राय ने कहा कि डिजिल युग में वेबसाइट सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक उपयोगी सिद्ध होगा, जहां पर शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, नोटिस एवं विभागीय उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर बीएससी आईटी के समन्वयक डॉ. शंभू शरण ने कहा कि यह वेबसाइट विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परियोजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों को एकीकृत रूप में प्रस्तुत करेगी। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. संतोष कुमार ने प्राचार्य को बधाई दी। वेबसाइट बनाने में राजकमल कुमार, नेहा झा, राहुल कुमार, रिया कुमारी और राज का उत्कृष्ट योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.