गढ़वा, मार्च 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव 'ज्ञानोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अपर समाहर्ता, विद्यालय के संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद सोनी, निदेशक संजय सोनी, विनोद पाठक, डॉ. पंकज प्रभात, डॉ. पीयूष प्रमोद, मुकेश जी, सिस्टर रोसना व मदन केसरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर एसडीओ ने विद्यालय के सतत विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों के साथ संस्कार होना जरूरी है। यहां के विद्यार्थी समाज में बदलाव लाने वाले आदर्श नागरिक बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी और स्कूल के उज्ज्वल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.